
FOR VASTU NUMEROLOGY COURSES - CLICK HERE
FOR VAASTU INTERNATIONAL COURSES - CLICK HERE
जिन जातकों का भाग्यांक 2 है उन व्यक्तियों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। उनका मन व दिमाग शान्त रहता है। ये अपने कार्य को लेकर संवेदनशील तो होते है, परन्तु बहुत दिनों तक इनका किसी कार्य में मन नहीं लगता है। यह इनका नकारात्मक पक्ष है जिसके कारण इन्हे कई बार अपना व्यवसाय बदलना पड़ता है।
आपका स्वभाव उधार लेना है, भाग्यांक 2 वाले जातक उधार बहुत अधिक लेते है, परन्तु देने में काफी ढीले रहते है। आपको अपनी इस आदत में सुधार करने की आवश्यकता है। वैसे इस अंक वाले लोग कंजूस होते है, परन्तु अच्छे मौकों पर दिल खोलकर खर्च भी करते है। यदि आप कोई व्यवसाय या कहीं पर धन निवेश करना चाहते है तो अपनी पत्नी को साझेदार अवश्य बनायें।
मूलांक दो का स्वामी चन्द्रमा है। आपका चन्द्रमा जैसा शीतल स्वभाव और जैसे चन्द्रमा हृदयता और मन का प्रतीक होता है, वैसे ही आप मन के धनी है और बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। आप मृदुभाषी, कल्पनाशील, शांत और कोमल स्वाभाव के हैं। आप अन्वेषक हैं परन्तु मूलांक एक के जैसे उसे क्रियान्वित नहीं कर पाते।
आपका बुद्धि चातुर्य अच्छा रहता है और इसी वजह से आप दूसरों से ज्यादा सम्मान प्राप्त करते हैं और लोकप्रिय बन जाते हैं। आप विचारों और सिद्धांतों के धनी हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं। आप कठिन परिस्थितियों में भी अपना कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर पाते है और दूसरों से बाजी मार लेते हैं।
मूलांक दो के जातक वफादार होते हैं, अगर वे कहते हैं आप को प्यार करते हैं तो आप उनपर विश्वास कर सकते हैं। ये भावुक स्वभाव के अच्छे मित्र साबित होते हैं। दूसरों के दुःख-दर्द की इनमे अच्छी समझ होती है। इनमें दूसरों के मन की स्थिति जान लेने की क्षमता होती है। दूसरों के लिए भी ये संवेदनशील होते हैं और अच्छे श्रोता होते हैं। आप लोग मित्र बनाने मे सक्षम हैं, सौंदर्य प्रेमी भी होते है आपमें सौंदर्य-बोध की अच्छी समझ होती हैं।
मृदु-भाषी और अच्छी छवि के कारण इनमें राजनयिक या राजनेता बनने के गुण होते हैं और अपने प्रतिद्वंदियों के लिए एक प्रबल दावेदार साबित होते हैं।
मूलांक दो के जातक निश्छल, निष्कपट, सत्यवादी और वफादार होते हैं। आप लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते और आपको कोई न कोई साथ में चाहिए रहता है।
आप लोग किसी कार्य को लम्बे समय तक कर पाने में सक्षम नहीं होते। जैसे चन्द्रमा की कला बदलती रहती है उसी प्रकार से आपका विचार, मनः-स्तिथि और योजना बदलती रहती है। अस्तिरथा आपकी बड़ी योजनाओं के विफल होने का मुख्य कारण बनती है।
आप में एकाग्रता की कमी और आत्म-विश्वास की कमी आपको निराशा के गर्त में ढ़केल देता है। अगर मन मुताबिक माहौल न मिले तो आप जल्दी निराश हो जाते हैं और अपना स्वाभाविक कार्य-संपादन करने में भी असफल हो जाते हैं।
याद रखें, अधिक संवेदनशीलता आपको भावुक और शर्मीला बनता है। इसी स्वाभाव से आप बहुत सी बातें सबको बता नहीं पाते अपने विचार रख नहीं पाते और इससे आपको समझ पाने में काफी समय लगता है। आपके विचार और योगदान इसी वजह से सामने नहीं आ पाते।
दूसरों के दुःख दर्द से परेशान होना आपके स्वभाव की कमजोरी है। ऐसे में धोखा खाना भी संभव है।
मूलांक दो द्वैतवाद का प्रतीक है। आप जो हैं उसी में दिखें या बने रहे, आप जो नहीं हैं आप उसे दिखाने का कोई प्रयास न करें। आप खुद को जानते हैं। दोहरा व्यक्तित्व आपका जीवन कठिन बना सकता है, इससे बचें।
आप जल्दी अनिर्णय की स्तिथि में पहुंच जाते है और आत्म-विश्वास की कमी उसमें आग में घी का कार्य करता है। अपने विचारों का सम्मान करें और अपनी ऊपर विश्वास रखें।
स्वामी ग्रह : चंद्रमा
विशेष प्रभावी : 20 जुलाई से 21 अगस्त के मध्य जन्म लेने वाले जातक
अत्यंत शुभ तिथियां : 2, 11, 20, 29
मध्यम फलदायी तिथियां : 4, 13, 22 31 एवं 3, 16, 25
सर्वोत्तम वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
मध्यम वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67 एवं 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
शुभ दिन : सोमवार, शुक्रवार, रविवार
सर्वोत्तम दिन : सोमवार
शुभ रंग : सफेद, कर्पूरी, धूप-छांव, अंगूरी तथा हल्का हरा रंग
अशुभ रंग : लाल, काला, नीला
शुभ रत्न : मोती, चंद्रकांता मणि, स्फटिक, दूधिया
प्रभावित अंग : फेफड़े, छाती, हृदय, वक्षस्थल, जिह्वा, तालु, रक्त संचार
रोग : हृदय और फेफड़े संबंधी, अपच, डिप्थीरिया, दार्इं आंख, निद्रा, अतिसार, जीभ पर छाले, रक्ताल्पता, गुर्दे संबंधी रोग, जलोदर, आंत रोग, कुंठा, उद्वेगविवाह
शुभता : 15 मई से 14 जून, 15 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 15 फरवरी से 14 मार्च के मध्य उत्पन्न जातक से
शुभ मास : फरवरी, अप्रैल, जून, सितम्बर, नवम्बर
व्यवसाय : द्रव्य पदार्थ, तैतीय कार्य, पर्यटन, एजेंट, फल-फूल, दूध-दही, संपादन, लेखन, अभिनय, नृत्य, ठेकेदारी, चिकित्सा, रत्नों का व्यवसाय, दंत चिकित्सा, पशुपालनशुभ
अनुकूल दिशा : उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम
अशुभ दिशा : दक्षिण-पूर्व, पश्चिम
दान पदार्थ : मोती, स्वर्ण, चांदी, कपूर, श्वेत वस्तु, पुस्तक, धार्मिक ग्रंथ, मिश्री, दूध, दही, श्वेत पुष्प, शंख, कागज व चीनी
देव : शिवजी
अनुकूल नगर- दिल्ली, देहरादून, कलकत्ता, अहमदाबाद, अहमद नगर, बंगलौर, कर्नाटक, लखनऊ, नोएडा आदि शहर आपके लिये सफलतादायक सिद्ध होंगे।
अनुकूल राष्ट्र- श्री लंका, तिब्बत, फ्रांस, जर्मनी, लन्दन, वियना, अमेरिका, पुर्तगाल, इथोपिया, चीन आदि देश आपके लिये शुभ रहेंगे।
घर का मुख्य द्वार- जिन जातकों का भाग्यांक 2 है। वह लोग अपने घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा, पश्चिम दिशा या फिर उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) में रखें तो आपके परिवार में प्रगृतिशीलता व सुख समृद्धि बनी रहेगी।

आफताब शिवदासानी : 25 जून 1978
मैडोना : 16 अगस्त 1958
जेनिफर एनिस्टन : फ़रवरी 11, 1969
सारा अगस्त : 14 1960
टोनी ब्लेयर : 6 मई 1953
बराक ओबामा : 4 अगस्त 1961
साल 2026 मूलांक 2 वाले जातकों के लिए भावनात्मक संतुलन, सहयोग और साझेदारी का वर्ष रहेगा। इस दौरान आपकी संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान आपके निर्णयों और व्यवहार में मार्गदर्शक का काम करेंगे, जिससे आप व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सामंजस्य और संतुलन स्थापित कर सकेंगे। यह वर्ष रिश्तों को मजबूत करने, समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए अनुकूल है, चाहे वह परिवार, मित्र या कार्यस्थल के संबंध हों। हालांकि, कभी-कभी मूड स्विंग्स, आत्म-संदेह और अनिश्चितता आपके लिए चुनौती पैदा कर सकते हैं, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना और धैर्य रखना आवश्यक होगा। सोच-समझकर कदम उठाना, दूसरों के दृष्टिकोण को समझना और भावनाओं पर नियंत्रण रखना इस वर्ष सफलता और संतोष प्राप्त करने की कुंजी साबित होगा।
करियर, नौकरी और धन राशिफल 2026 – मूलांक 2
साल 2026 मूलांक 2 वाले जातकों के लिए करियर और पेशेवर जीवन का वर्ष स्थिरता, संतुलन और सामंजस्य लेकर आएगा। इस दौरान आपको अपने काम में सहयोग और साझेदारी पर भरोसा करने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह समय आपके कौशल और अनुभव को निखारने और पेशेवर पहचान बनाने का भी है। मीडिया, डिज़ाइन, काउंसलिंग, पब्लिक रिलेशन या सामाजिक संपर्क से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। नए अनुबंध, परियोजनाएँ और कानूनी मामले भी सामने आ सकते हैं, इसलिए इन मामलों में सावधानी और विवेक बरतना आवश्यक होगा। जल्दबाजी या लापरवाही से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए।
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रूप से संतुलित रहेगा। हालांकि, बड़े निवेश या नए व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योजना बनाना और रिसर्च करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि आपके धन और संसाधनों का सही उपयोग हो और लंबी अवधि में लाभ सुनिश्चित किया जा सके। कुल मिलाकर, यह वर्ष करियर और पेशेवर जीवन में स्थिरता बनाए रखने और समझदारी से निर्णय लेने का अवसर प्रदान करेगा।
प्रेम जीवन और विवाह राशिफल 2026 – मूलांक 2
साल 2026 मूलांक 2 वाले जातकों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में संवेदनशीलता, समझदारी और सामंजस्य का वर्ष रहेगा। इस दौरान आपके संबंधों में रोमांटिकता और स्नेह बना रहेगा, जिससे प्रेम जीवन में गर्मजोशी और मधुरता बनी रहेगी। विवाहित जातकों को अपने साथी के साथ अहंकार, अधीरता और तर्क-वितर्क से बचने की आवश्यकता होगी, क्योंकि यह छोटे-मोटे विवादों को जन्म दे सकता है। साझेदारी, सहयोग और समझदारी के माध्यम से आप अपने वैवाहिक संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं और जीवनसाथी के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे।
अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष नए और आकर्षक साथी खोजने का अवसर लेकर आएगा। हालांकि, साथी के चयन में सावधानी और समझदारी बहुत जरूरी है, ताकि रिश्ता लंबे समय तक स्थिर और संतुलित बना रहे। इस वर्ष परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना, खुला और ईमानदार संवाद करना आपके सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करेगा। समय-समय पर अपने विचार और भावनाएँ साझा करने से परिवार और प्रियजनों के बीच संतुलन और सामंजस्य स्थापित रहेगा। कुल मिलाकर, 2026 वर्ष प्रेम और वैवाहिक जीवन में संवेदनशीलता, समझदारी और सहयोग के माध्यम से रिश्तों को मजबूती देने का अवसर देगा।

स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन राशिफल 2026 – मूलांक 2
साल 2026 मूलांक 2 वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के मामले में संतुलन और समझदारी महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक शांति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा, क्योंकि अधिक सोच-विचार और तनाव आपके नींद, मानसिक स्थिरता और ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इस वर्ष संतुलित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। योग, हल्की-फुल्की व्यायाम गतिविधियाँ, ध्यान और प्रकृति या जल के निकट समय बिताना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा।
सामाजिक जीवन में यह वर्ष नए संबंध और संपर्क बनाने का अवसर लेकर आएगा। हालांकि, दूसरों पर पूरी तरह निर्भर न रहें और अपने निर्णयों और कार्यों में आत्मनिर्भरता बनाए रखें। संयम और समझदारी के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना आपके संबंधों को मजबूत करेगा और लोगों के बीच आपकी विश्वसनीयता और प्रभाव को बढ़ाएगा। यह समय आपकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रभाव को भी उभारने वाला है, जिससे आप परिवार, मित्र और सहकर्मियों के बीच सम्मान और पहचान अर्जित कर पाएंगे। कुल मिलाकर, 2026 स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के दृष्टिकोण से संतुलन, संयम और सक्रियता बनाए रखने का वर्ष रहेगा।
उपाय
मंत्र का जप- प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है।
दान और सेवा- सोमवार को दूध या सफेद मिठाई का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है।
शुभ रंग- सफेद और चाँदी के रंग मानसिक शांति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
शुभ अंक- 2 और 7 अंक से जुड़े निर्णय और कार्य अधिक लाभकारी और सफल रहते हैं।
शुभ दिन- सोमवार और शुक्रवार को किए गए महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या नए प्रयास अधिक प्रभावशाली होते हैं।
Click on your date of birth to find out the business suitable to you, your marriage partner, your lucky stone, your enemies & friends and the colour of car/ two wheeler suitable to you. Make 2026 your Best Year Ever with the help of our extremely useful forecast in hindi.
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28 29 30 31