A Multi Disciplinary Approach To Vaastu Energy

NUMEROLOGY NUMBER SIX IN HINDI

Numerology Number 6 in Hindi

FOR VASTU NUMEROLOGY COURSES - CLICK HERE

FOR VAASTU INTERNATIONAL COURSES - CLICK HERE

इन जातकों का जीवन शुक्र ग्रह से प्रभावित रहता है। शुक्र ग्रह सौन्दर्य का प्रतीक माना जाता है। आप में एक विशेष प्रकार की आकर्षण शक्ति होगी, इसलिए लोग आपसे जल्दी प्रभावित हो जाते है। सुन्दर कलात्मक संगीत व साहित्य से आपको विशेष लगाव रहता रहेगा। आप कोई भी कार्य समय से करने में विश्वास रखते है, इसलिए आपको आलसी लोग पसन्द नहीं आते है। आपको कुरूपता पसन्द नहीं है, इसलिए आप कुरूप लोगों से ज्यादा नजदीकियां नहीं बढ़ाते है।

प्रत्येक पर विश्वास न करें या फिर करें भी तो पहले उसका परीक्षण अवश्य कर लें। मोटापा ज्यादा होने की सम्भावना है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। आप प्रतिवाद की भावना में कभी न फॅसे अन्यथा अपने लक्ष्य ये भटक सकते है। आप अपनी गल्तियों को सही साबित करने का प्रयास करते हैं, इस आदत में सुधार लाने का प्रयास करें। दूसरो के अनुभवों से लाभ उठाने की आदत डालें। चटपटे व स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका विशेष लगाव रहता है, परन्तु इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

विशेषताएं

मूलांक छह का स्वामी शुक्र है। ये स्वाभिमानी, सौंदर्य-प्रेमी, गंभीर, उदार और विश्वासपात्र होते हैं। इनका दांपत्य-जीवन मधुर रहता है। आप लोग परिवार, गृहस्त और समुदाय से जुड़े रहते हैं और प्रेम और करुणा से ओत-प्रोत सबको प्रसन्न रखते हैं। आप सबका ख्याल रखने, सेवा करने में आनंद प्राप्त करते हैं। आपका जीवन आपके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के इर्द-गिर्द ही रहता है। 

आपका मानवता पर यकीन रहता है और आप अपने साथ के लोगों की भलाई में अपना जीवन लगा देते हैं। जिम्मेदारी और जागरूकता आपका विशेष गुण है। 

आप दूसरों की सेवा और ख्याल रखने में कभी कभी अपने बारे में ध्यान देना बंद करते हैं। दूसरों को सहारा देने में आप खुद को भूलने लगते हैं। 

आप सांसारिक हैं फिर भी आप नीतिवान हैं। आपका सुन्दर व्यक्तित्व सबको पसंद आता है और सबका ध्यान रखते हैं। 

कमियाँ

आपका सेवा-भाव आप के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी है, परन्तु, लोग इसका नाजायज़ फायदा उठाने लगते हैं और आप को दास के सामान इस्तेमाल करने लगते हैं। आप सेवा-भाव और मानवता के कारण बिना खुद पर ध्यान दिए आप दूसरों के लिए सदैव खड़े रहते हैं। इस बात का ध्यान रखें की इसका कोई दुरुपयोग न करे। 

आपका बॉस आपको ज़रुरत से ज़्यादा काम ले कर आप को बिना किसी पारिश्रमिक या पुरस्कार के इस्तेमाल कर सकता है। 

आप खुद का ख्याल रखें और खुद को सम्मान दें, सराहें और अपना आत्म-सम्मान बना के रखें।

विवेचना

स्वामी ग्रह- शुक्र

शुभ तिथियां- 6, 15, 24

महत्वपूर्ण समय- 20 अप्रैल से 24 मई, 21 सितम्बर से 24 अक्टूबर

सहायक तिथियां- 3, 12, 21, 30 व 9, 18, 27

महत्वपूर्ण वर्ष- 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69

सहायक वर्ष- 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66, 75 तथा 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72वां वर्ष

निर्बल समय- अप्रैल, अक्टूबर, नवम्बर

शुभ दिन- शुक्रवार, मंगलवार, गुरुवार

सर्वाधिक शुभ– शुक्रवार

शुभ रंग- हल्का नीला, आसमानी, गहरा नीला, गुलाबी, चाकलेटी

अशुभ रंग- काला, लाल

शुभ रत्न- हीरा

शुभ धातु- सुवर्ण

रोग- फेफड़े संबंधी, धातु क्षीणता, मूत्र रोग, स्नायु निर्बलता, कफ, जुकाम, कब्जियत

देव- कार्तवीर्यार्जुन

देवी- संतोषी माता

दान पदार्थ- हीरा, स्वर्ण, चांदी, चावल, मिश्री, श्वेत वस्त्र, चंदन, सुगन्धित द्रव्य

विवाह संबंध- 15 फरवरी से 15 मार्च, 15 मई से 14 जून, 15 अक्टूबर से 18 नवम्बर व 15 अप्रैल से 14 मई के मध्य जन्मे जातको से

मित्र अंक- 2, 4, 9

शत्रु अंक- 1, 3, 5, 7, 8

व्यवसाय- होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, महाजनी कार्य, संगीत, वाद्य, लेखन, नाट्य, वस्त्र व्यवसाय, बागवानी, अभिनय, श्रृंगार प्रसाधन, रेशम, मिष्ठान, साहित्य, सार्वजनिक कार्य, समाज सेवा, यातायात इत्यादि

श्रेष्ठ दिशा- पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम

प्रतिकूल दिशा- दक्षिण पश्चिम

धातु- सुवर्ण, प्लेटिनम

अनुकूल नगर- मुरादाबाद, पंजाब, चण्डीगढ़, गाजियाबाद, बिजनौर, नालन्दा, जयपुर, अम्बेडकर नगर आदि शहर आपके लिए शुभ रहेंगे।

अनुकूल देश- कनाडा, जापान, कराची, बर्लिन, साउथ अफ्रीका, कोलम्बिया, रूस आदि देश आपके लिए आपके लिए अच्छे रहेंगे।

घर का मुख्यद्वार- भाग्यांक 6 वाले जातक यदि अपने घर का मुख्यद्वार पश्चिम या फिर पूर्व-उत्तर (ईशान कोण) में रखें तो परिवार व कैरियर के लिए बेहद अनुकूल रहेगा।

प्रसिद्द हस्तियां

अल्बर्ट आइंस्टीन ने 14 मार्च 1879

ब्रिटनी स्पीयर्स 2 दिसंबर 1981

जॉन मेकनरो 16 फ़रवरी 1959

गोल्डी हॉन 21 नवंबर 1945

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2026

मूलांक 6 का वार्षिक भविष्य 2026

साल 2026 मूलांक 6 वाले जातकों के लिए प्रेम, जिम्मेदारी और सामंजस्य का वर्ष रहेगा। इस समय आपका व्यक्तित्व और भी आकर्षक, रचनात्मक और सामंजस्यपूर्ण दिखाई देगा, जिससे लोग आपके व्यवहार और सोच से प्रभावित होंगे। आपकी सामाजिक और पारिवारिक पहचान इस वर्ष बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह और मार्गदर्शन की ओर अधिक ध्यान देंगे। परिवार और करीबी रिश्तों में आपकी जिम्मेदारियाँ थोड़ी बढ़ सकती हैं, जैसे किसी सदस्य की देखभाल, परिवार के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाना या घर के वातावरण को संतुलित बनाए रखना। इसके साथ ही घर में अपनापन, गर्मजोशी और सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। यह समय परिवार और प्रियजनों के साथ सहयोग, समझदारी और प्यार के साथ संबंध मजबूत करने का है। साल 2026 में आपकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी आपको न केवल घर और परिवार में सम्मान दिलाएगी, बल्कि सामाजिक और पेशेवर जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेगी। कुल मिलाकर यह वर्ष संबंधों में संतुलन, जिम्मेदारी और रचनात्मकता का प्रतीक रहेगा।

करियर, नौकरी और धन राशिफल 2026मूलांक 6

साल 2026 मूलांक 6 वाले जातकों के लिए करियर और व्यवसाय के मामले में सकारात्मक अवसर लेकर आएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो क्रिएटिव या कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं। डिज़ाइन, फैशन, लग्ज़री, परामर्श, कला, रचनात्मकता और अन्य क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को इस वर्ष अपने कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। व्यवसायियों के लिए यह समय आतिथ्य उद्योग, सौंदर्य, स्टाइल, सेवा या ग्राहक-संबंधित क्षेत्रों में लाभ और प्रगति का संकेत दे रहा है। नए प्रोजेक्ट्स, साझेदारी और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रूप से स्थिर रहेगी। आय के स्रोत संतुलित रहेंगे, लेकिन इस वर्ष परिवार, जीवनशैली और व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए पैसों का विवेकपूर्ण प्रबंधन, बजट बनाना और अनावश्यक खर्चों से बचना अत्यंत जरूरी होगा। कुल मिलाकर, यह वर्ष आपके लिए सृजनात्मक सफलता, व्यावसायिक अवसर और आर्थिक संतुलन का मिश्रण लेकर आएगा, यदि आप योजनाबद्ध और समझदारी से अपने कदम उठाएंगे।

प्रेम जीवन और विवाह राशिफल 2026मूलांक 6

साल 2026 मूलांक 6 वाले जातकों के लिए प्रेम और संबंधों में गहराई और भावनात्मक मजबूती का वर्ष रहेगा। इस समय आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सहानुभूति, समझदारी और घनिष्ठता बढ़ेगी। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी, सहयोग और अपनापन महसूस होगा, जिससे परिवारिक जीवन में संतुलन और सुख का अनुभव होगा। अविवाहित जातकों के लिए भी यह वर्ष सच्चे और स्थायी जीवनसाथी से मिलने के संकेत दे रहा है। आपका आकर्षण, संवेदनशीलता और सामाजिक व्यवहार नए रिश्तों को जन्म देने में मदद करेगा। हालांकि, संबंधों में अधिक अधिकार जताना या अपने साथी पर नियंत्रण करना तनाव और मतभेद पैदा कर सकता है।
इसलिए इस वर्ष रिश्तों में विश्वास, खुला संवाद और एक-दूसरे की स्पेस देना अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। छोटे-छोटे मतभेदों को सहनशीलता और समझदारी से संभालना आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। कुल मिलाकर यह वर्ष रिश्तों में संतुलन, प्रेम और भावनात्मक मजबूती का प्रतीक रहेगा।

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2026

स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन राशिफल 2026मूलांक 6

साल 2026 में मूलांक 6 वाले जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मीठा, भारी या अधिक भोजन करने से वजन बढ़ने, पाचन संबंधित परेशानियों और शर्करा संबंधी समस्याएं होने की संभावना रहेगी। इसलिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हल्की-फुल्की गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

सामाजिक जीवन में आपकी दयालुता, उदारता और सहयोगी भावना लोगों को आकर्षित करेगी। आप अपने मित्रों, परिवार और समाज में अपनी सकारात्मक छवि बनाए रखेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक, धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने से न केवल आपके मन को शांति और संतोष मिलेगा, बल्कि आपके सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष स्वास्थ्य में सावधानी, सामाजिक सामंजस्य और मानसिक संतोष का संकेत देता है, यदि आप संतुलन और समझदारी के साथ अपने दिनचर्या और संबंधों को संभालेंगे।

उपाय 

  • शुक्रवार को “ॐ शुक्राय नमः” का जप करें, इससे संबंधों और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • कन्याओं को मिठाई या कपड़े दान करें, यह घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाएगा।
  • शुभ रंग: गुलाबी और सफेद, ये रंग आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को बढ़ाएंगे।
  • शुभ अंक: 6 और 3 है। 
  • शुभ दिन: शुक्रवार और सोमवार, इन दिनों महत्वपूर्ण कार्य करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Click on your date of birth to find out the business suitable to you, your marriage partner, your lucky stone, your enemies & friends and the colour of car/ two wheeler suitable to you. Make 2026 your Best Year Ever with the help of our extremely useful forecast in hindi. 

1       2     3     4     5     6     7     8     9     10     11

12     13     14     15     16     17     18     19     20     21

22     23     24     25     26     27     28     29     30     31

 

Style Switcher

Predifined Colors


Layout Mode

Patterns