
FOR VASTU NUMEROLOGY COURSES - CLICK HERE
FOR VAASTU INTERNATIONAL COURSES - CLICK HERE
भाग्यांक चार वाले व्यक्तियों के विचार परिवर्तनशील होते है। यदि ऐसा व्यक्ति किसी धर्म का प्रचारक हो गया तो जल्द ही वह अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दिखाने में कामयाब होगा। आप किसी भी क्षेत्र में जायें, परन्तु अपने अथक परिश्रम से सफलता प्राप्त ही कर लेंगे। यदि आप राजनीति में जायेंगे तो आप एक पार्टी में स्थिर न रहकर, दूसरी पार्टी में चले जायेंगे।
आप तर्क करने में काफी कुशल होंगे इसलिए वाद-विवाद करके आप दूसरों पर अपना अधिकार जमा लेंगे। आपको क्रोध जल्दी आता है, परन्तु समाप्त भी जल्दी ही हो जाता है। इसी कारण कुछ लोग आपके शत्रु बन जाते है। आपकी जरूरते तो अवश्य पूर्ण होगी परन्तु ख्वाहिसे पूरी करने के लिए काफी इन्तजार करना पड़ेगा। आप किसी की भी निन्दा न करें व प्रत्येक के गुणों की प्रशंसा करें। आप अपने बुढ़ापे के लिए धन का संचय अवश्य करें अन्यथा कष्टकारी रहेगा। यात्रा के दौरान आप किसी पर विश्वास न करें अन्यथा हानि हो सकती है।
मूलांक चार का स्वामी हर्षल ग्रह है। आप लोग निरंतर क्रियाशील रहते हैं। आप लोग सामाजिक और व्यावहारिक सोच रखने वाले लोगों में से हैं। आप मेहनती हैं और मेहनत से अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। ये लोग कभी बहुत संपन्न तो कभी बहुत विपन्न भी देखे गए हैं। धन का गमनागमन, उन्नति-पतन, यश-अपयश, जय-पराजय, हानि-लाभ, सौभाग्य-दुर्भाग्य इत्यादि इनके जीवन में आता-जाता रहता है। ये नवीनता के उपासक और प्राचीन रूढ़िवादिता का विरोध करते हैं। ये पूर्णरूप से सामाजिक होते हैं और उसका निर्वहन करते हैं।
आप लोग संगठित रहते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं। घर पर साज सज्जा के साथ रहना इन्हे पसंद है और अगर इन्हे असंगठित देखें तो जान लीजिये की कुछ ठीक नहीं है।
आप लोग त्यौहार, पर्व, पार्टी मानाने के शौक़ीन होते हैं और इसी से अपना दिमाग शांत रखते हैं। इनका सही और गलत का परख अच्छा रहता है और ये खुद ईमानदार होते हैं और दूसरों की ईमानदारी का सम्मान करते हैं। आप लोगों के सपने सत्यता के करीब होते हैं और उन्हें म्हणत से पूरा करने में आप कभी पीछे नहीं हटते।
आप निर्माण कार्य जैसी चीज़ों में ज्यादा निपुण होते हैं, इसके अलावा आप अच्छे इंजीनियर, वकील, मैकेनिक या अकाउंटेंट भी हो सकते हैं। आप कभी भी अपने आस पास लोगों को शिक्षित करने में कभी नहीं चूकते।
आप लोग वफादार, भरोसेमंद और अपनी बात के पक्के होते हैं और एक अच्छा मित्र या साथी साबित होते हैं। कुल मिला जुला कर आप एक सामाजिक, व्यवहारिक और भरोसेमंद इंसान हैं।
अपने तरीके से काम करने के वजह से आप लोग कभी-कभी जिद्दी या गुस्सैल हो जाते हैं और अपनी जिद्द में दूसरों की बातों को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं।
आप लोगों के मुह पर बिना लिहाज़ किये ऐसे बातें बोल देते हैं जिससे आप के बहुत से शत्रु बन जाते हैं। ऐसी परिस्तिथियों से बचे और अपने ज़बान और लिहाज़ का ख्याल रखें।
व्यवहारिक होने के बावजूद आप अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने में इतना विलम्ब करते हैं जिससे सही मौका हाथ से निकल जाता है।
आप कभी कभी ऐसा महसूस करने लगते हैं की सब ठीक चल रहा है और कुछ भी करने की ज़रुरत नहीं है, आप का यही स्वभाव अच्छे मौकों को छोड़ देता है और बाद में बहुत देर हो चुकी रहती है। आप अपनी निरंतरता बनाये रखे और यही आप का स्वभाव भी है।
अगर आप उम्मीद से कम आराम या मज़ा करते हैं तो आप निराशा के गर्त में जाने लगते हैं। हालाँकि, आराम आपका स्वभाव नहीं हैं।
स्वामी ग्रह : हर्षल
शुभ समय : 21 जून से 30 अगस्त
निर्बल समय : अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर
शुभ तिथियां : 4, 13, 22, 31
सहायक तिथियां : 2, 11, 20, 29
शुभ वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 45, 58, 67
सहायक वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65, 74
शुभ दिन : रविवार, सोमवार, शनिवार
सर्वोत्तम दिन : शनिवार
शुभ रंग : धूप-छांव, नीला, भूरा, चटक रंग
रत्न : नीलम
रोग : रक्तदोष, संक्रामक रोग, पशु से आघात
प्रभावित अंग: पिंडलियां व श्वास क्रिया
देव : गणपति
व्रत : गणेश चतुर्थी
दान : लाल पदार्थ व खाद्यान्
विवाह संबंध : 15 जुलाई से 15 अगस्त, 15 मई से 14 जून तथा 15 अक्टूबर से 18 नवम्बर के मध्य जन्मे जातक से
व्यवसाय : स्प्रिट, तेल, कैरोसिन, पारा, इत्र, रेल विभाग, वायु सेना, टेक्नीशियन, इंजीनियरिंग, रंगसाजी, छापे का कार्य, टेलीफोन आपरेटर, पत्रकारिता, शिल्प कार्य, विद्युत कार्य, भाषण, उपदेशक, राज्यकर्मचारी, ठेकेदारी
शुभ दिशा : दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम
अशुभ दिशा : उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व
धातु : लौह
अनुकूल नगर- बम्बई, चेन्नई, कानपुर, भूपाल, इन्दौर, बिजनौर, गोरखपुर, मुरादाबाद, हरिद्वार, ये शहर आपके लिए शुभ रहेंगे।
अनुकूल देश- इटली, जापान, इण्डोनेशिया, वाशिंगटन, बांग्लादेश, जर्मनी आदि देश आपके लिए शुभ रहेंगे।
घर का मुख्य द्वार- भाग्यांक चार वाले जातक यदि अपने घर का मुख्य द्वार पूर्व या पूर्व-दक्षिण (आग्नेय कोण) के कार्नर पर रखें तो आपको लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

फरहान अख्तर : 9 जनवरी 1974
फ्रेंक सिनात्रा 12 दिसंबर 1915
एडम सैंडलर 9 सितम्बर 1966
ब्रैड पिट दिसंबर 18, 1963
बिल गेट्स 28 अक्टूबर 1955
साल 2026 मूलांक 4 वाले जातकों के लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रित वर्ष रहेगा। इस दौरान अचानक बदलाव और अप्रत्याशित परिस्थितियां आपकी दिनचर्या और योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन वही बदलाव आपको नए अवसर और अनुभव भी प्रदान करेंगे, जो आपके विकास और प्रगति में सहायक होंगे। यह वर्ष आपको व्यावहारिकता, धैर्य और अनुशासन का महत्व समझाएगा। अपनी दिनचर्या, कार्य और संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। संयम और लगन के साथ समय की योजना बनाना इस वर्ष सफलता और स्थिरता प्राप्त करने की कुंजी साबित होगा। अगर आप अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखेंगे और धैर्यपूर्वक कदम उठाएंगे, तो साल 2026 आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में लाभ और संतोष लेकर आएगा।
करियर, नौकरी और धन राशिफल 2026 – मूलांक 4
साल 2026 मूलांक 4 वाले जातकों के लिए करियर और पेशेवर जीवन में सक्रिय बदलाव और नए अवसरों का वर्ष रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अचानक नई जिम्मेदारियाँ संभालनी पड़ सकती हैं या नए प्रोजेक्ट्स और पहलों का नेतृत्व करना पड़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र, रियल एस्टेट, निर्माण, प्रशासन या किसी असामान्य क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए यह वर्ष विशेष सफलता और मान्यता लेकर आएगा। व्यवसायियों के लिए यह समय जोखिम लेने और पुराने तरीकों या बाधाओं को पार करने का रहेगा।
नए व्यापारिक अवसर, साझेदारी और निवेश इस वर्ष लाभकारी साबित हो सकते हैं। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी या अधूरी योजना से नुकसान होने की संभावना रहती है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रूप से स्थिर रहेगी, लेकिन गैरजरूरी खर्च, लापरवाही और तात्कालिक इच्छाओं में किए गए निवेश से सावधान रहना आवश्यक होगा। इस वर्ष धैर्य, अनुशासन और योजनाबद्ध कार्य करना सफलता की कुंजी रहेगा। यदि आप अपने प्रयासों को रणनीति और सोच-समझकर लागू करेंगे, तो 2026 आपके पेशेवर और आर्थिक जीवन में सफलता, स्थिरता और लाभ लेकर आएगा।
प्रेम जीवन और विवाह राशिफल 2026 – मूलांक 4
साल 2026 मूलांक 4 वाले जातकों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव और भावनात्मक तनाव का समय हो सकता है। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ खुले संवाद, समझदारी और संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा। छोटी-छोटी बहस, कटु वाणी या अहंकार संबंधों में तनाव और दूरी पैदा कर सकते हैं, इसलिए इस वर्ष रिश्तों में सहयोग, सम्मान और धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा।
अविवाहित जातकों के लिए यह समय सामाजिक, शैक्षणिक या पेशेवर माहौल में गहरी और आकर्षक मित्रता या प्रेम संबंध अनुभव करने का अवसर लाएगा। हालांकि, किसी भी रिश्ते को स्थायी और सफल बनाने के लिए संयम, समझदारी और समय देना आवश्यक होगा।
परिवार और मित्रों के साथ ईमानदार और खुला संवाद आपके रिश्तों को मज़बूत बनाएगा। कभी-कभी आपकी स्पष्टता और ईमानदारी दूसरों को कठोर या रूखा प्रतीत हो सकती है, इसलिए अपनी भावनाओं को नम्रता और सहनशीलता के साथ व्यक्त करना फायदेमंद रहेगा। कुल मिलाकर, 2026 वर्ष प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन, समझदारी और धैर्य के माध्यम से रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन राशिफल 2026 – मूलांक 4
साल 2026 मूलांक 4 वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के मामले में सतर्क और संतुलित रहने का वर्ष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक होगा, क्योंकि तनाव, अनियमित दिनचर्या और अधिक काम थकान, कमजोरी या ऊर्जा की कमी का कारण बन सकते हैं। इस वर्ष आपको अपनी दिनचर्या में पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हल्की फुर्तीली गतिविधियाँ शामिल करने की आवश्यकता होगी। योग और ध्यान आपके लिए न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्पष्टता, ऊर्जा और सकारात्मकता बनाए रखने में भी सहायक होंगे।
सामाजिक जीवन में आपकी ईमानदारी, सादगी और जिम्मेदारी आपके व्यक्तित्व को निखारेंगी और लोग आपकी सलाह और मार्गदर्शन की ओर आकर्षित होंगे। हालांकि, कभी-कभी आपकी स्पष्टता और सादगी दूसरों को कठोर या रूखापन लग सकती है, इसलिए अपने विचारों और भावनाओं को शांति, समझदारी और सम्मान के साथ व्यक्त करना आवश्यक होगा। नए सामाजिक संबंध बनने की संभावना है, जो आपके नेटवर्क और सहयोग को मजबूत करेंगे। इस वर्ष आपके सामाजिक प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यदि आप संयम, समझदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने संपर्क बनाए रखेंगे। कुल मिलाकर, 2026 आपका स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन संतुलित, सक्रिय और सकारात्मक बनाने का अवसर लेकर आएगा।
उपाय
Click on your date of birth to find out the business suitable to you, your marriage partner, your lucky stone, your enemies & friends and the colour of car/ two wheeler suitable to you. Make 2026 your Best Year Ever with the help of our extremely useful forecast in hindi.
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28 29 30 31